Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

संयुक्त किसान मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ रहा- राकेश टिकैत

पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये राजनीतिक मोर्चा बनाने वाले किसान संगठनों से दूरी बनाते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ रहा. जयपुर में जाट समाज के प्रतिभा सम्मान में भाग लेने आये टिकैत ने संवाददाताओं द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, आचार संहिता लगने के बाद बतायेंगे हमे वहां पर क्या करना है. हालांकि उन्होंने कहा कि ”किसान किंग मेकर की भूमिका में रहेगा. जब उनसे पंजाब में विधानसभा चुनाव में संयुक्त मोर्चा के चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, संयुक्त किसान मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ रहा. टिकैत ने कहा कि वह राजनीति में नहीं जायेंगे. उन्होंने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पर कोई कार्रवाही नहीं होने पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मंत्री पर कार्रवाही की मांग को अनसुना किया जा रहा है.