Breaking News
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम

हरक को कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले माफी मांगनी चाहिएः हरीश रावत

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा ने निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत का कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गईं हैं। रावत ने कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा भी जताई है, लेकिन अभी तक उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है। सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम हरीश रावत की हामी के बगैर हरक की कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा अधूरी ही रहेगी। हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हरक को कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले माफी मांगनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस छोड़ने की गलती को हरक को स्वीकार करना होगा और तभी उनका कांग्रेस में दोबारा स्वागत होगा। हरीश ने कहा कि 2016 में हरक कांग्रेस पार्टी को संकट में डालकर भाजपा चले गए थे। कहा कि हरक के कांग्रेस ज्वाइन करने पर हरीश ने दो टूक कहा कि कई पहलुओं पर विचार के बाद ही पार्टी हाईकमान कोई फैसला ले पाएगी।