Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी; CM ने दी मंजूरी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों और प्राधिकरणों में सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को एक जनवरी, 2024 से मिलेगा।

प्रदेश सरकार राजकीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दे चुकी है। प्रदेश के सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों और प्राधिकरण के कर्मचारियों को अभी तक महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिला है। इसे लेकर निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की थी। मुख्यमंत्री ने महासंघ की मांगों पर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने निगमों, उपक्रमों व प्राधिकरणों के कर्मचारियों को यह राहत दी। सातवें, छठे और पांचवें केंद्रीय वेतनमान में कार्यरत इन कार्मिकों को एक जनवरी, 2024 से बढ़ी दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से 35 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।