Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

प्रदेश में फिल्मांकन के लिये फिल्मकारों को सभी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में देहरादून निवासी युवा बॉलीवुड एक्टर ऋषभ कोहली ने भेंट की। ऋषभ ने मुख्यमंत्री से अपनी आगामी फ़िल्म  “कर्तम-भुगतम“  के संबंध में चर्चा की और उनसे आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने युवा अभिनेता को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश में फिल्मांकन के लिये फिल्मकारों को सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। हमारा प्रयास राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य को देश एवं दुनिया में पहुंचाने का है। इसमें हमारे युवा फिल्मकारों को भी सहयोगी बनना होगा।
ऋषभ ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण, संभावनाएं हैं तथा उत्तराखंड सरकार इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए अच्छा कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर एक्टर ऋषभ कोहली के पिता वरिष्ठ पत्रकार श्री नीरज कोहली भी उपस्थित थे।