Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा का हुआ निधन

ऋषिकेश: कोविड उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हो गया है. उन्होंने आज दोपहर करीब 12 बजे ऋषिकेश एम्स में अंतिम सांस ली. देर रात उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 86 प्रतिशत पर था. पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था.
डॉक्टरों के अनुसार वह डायबिटीज पेशेन्ट थे और उन्हें कोविड के साथ निमोनिया भी था. विभिन्न रोगों से ग्रसित होने के कारण वह पिछले कई सालों से दवाईयों का सेवन कर रहे थे. 94 वर्षीय बहुगुणा को कोरोना होने के बाद 8 मई को एम्स में भर्ती किया गया था.