Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

भारत के खिलाफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सीरीज से हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को हाल ही में 4 मैच की टेस्ट सीरीज में 3-1 से करारी मात दी थी. अब टीम इंडिया को अगस्त में इंग्लैंड में 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड भारत को हराकर अपना हिसाब बराबर करना चाहेगा, लेकिन इस सीरीज से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के दायीं कोहनी की शुक्रवार को सर्जरी होगी जिससे उनका भारत के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना नहीं है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं. वह कम समय के अंदर दूसरी बार दायें हाथ की सर्जरी करवाएंगे.