Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

चैपल ने गांगुली को बताया मतलबी

टीम इंडिया के सबसे खराब कोच रहे ग्रेग चैपल ने गांगुली को लेकर एक बार फिर से जहर उगला है. चैपल ने कहा कि गांगुली एक बहुत ही मतलबी इंसान थे और उन्हें सिर्फ अपनी कप्तानी से मतलब था. एक पॉडकास्ट में चैपल ने बातचीत करते हुए कहा, ‘भारत में दो साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे थे. कुछ दिक्कत सौरव गांगुली के कप्तान होने पर भी थीं. गांगुली कभी भी मेहनत नहीं करना चाहते थे. वो नहीं चाहते थे कि उनके खेल में कोई सुधार हो. वह सिर्फ कप्तान बनकर टीम में रहना चाहते थे ताकि वह चीजों को अपने हिसाब से चला सकें.’