Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बदली परिस्थितियों में भाजपा ने बदला प्रचार का तरीका

देहरादून, न्यूज़ आई: कोरोना संक्रमण काल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में विशेष परिस्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को नई धार दी है। पार्टी बड़े-बड़े नामों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को वरियता दे रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध आरजे काव्या के साथ ही प्रसिद्ध यूट्यूबर कंचन जदली जैसी सक्षम कार्टूनिस्ट को चुनाव प्रचार से जोड़ा गया है।
नेहा के अनुसार कंचन जदली के कार्टून सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं घुघुती संक्रांत पर उनके बनाए कार्टून को स्वयं मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री एवं चुनाव प्रभारी बीएल संतोष ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्थान दिया है, उत्तराखंड के प्रसिद्ध आरजे काव्या ने भाजपा उत्तराखंड का थीम सॉन्ग बनाया जिसे सभी विधानसभाओं में प्रचार हेतु जाने वाले एलईडी वाहनों में चलाया जा रहा है इसी प्रकार ठेठ पहाड़ी यूट्यूबर उत्तराखंड में घूम घूम कर भाजपा की संभावनाओं पर गणमान्य नागरिकों की राय ले रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के अनुसार इस चुनाव में परंपरागत प्रचार के साधनों की अपेक्षा भाजपा का यह प्रयोग सफल हो रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम वोकल फॉर लोकल के उद्देश्यों को भी पूरा कर रहा है, हम प्रदेश की ऐसी और भी प्रतिभाओं को अपने प्रचार में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।