Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

उत्तराखंड में एक ताजा ओपिनियन पोल सर्वे में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में दिख रही है कांटे की टक्कर

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड में एक ताजा ओपिनियन पोल सर्वे में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर दिख रही है। दूसरी ओर ‘आम आदमी पार्टी’ भी दोनों पार्टियों के वोट बैंक पर सेंध लगाने को भी तैयार बैठी है। उत्तराखंड के गढ़वाल-कुमाऊं के सभी 13 जिलों में 14 फरवरी को मतदान होगा। ओपिनियन पोल सर्वे के नतीजे बताते हैं कि उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की ही सरकार बनेगी। भाजपा को 36-40 सीटें मिलने के आसार हैं।
विपक्षी कांग्रेस की बात करें, तो इस बार कांग्रेस को 26 से 30 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा। कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुनावी मैदान में उतरने वाली ‘आप’ को एक से तीन सीटों पर ही सिमट सकती है, जबकि अन्य को सिर्फ एक ही सीट से संतुष्ट होना पड़ेगा। ओपिनियन पोल की बात करें, मुख्यमंत्री चेहरे पर 37 फीसदी वोटों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली पसंद बने हुए हैं। जबकि, 29 प्रतिशत वोटों के साथ पुष्कर सिंह धामी दूसने नंबर हैं। भले ही युवा चेहरा होने के साथ ही ताबातोड़ घोषनाएं धामी ने की हों, लेकिन हरीश रावत के सामने उनकी चमक फिकी दिखाई दे रही है। ‘आप’ के कर्नल अजय कोठियाल नौ फीसदी वोटों के साथ लोगों की तीसरी पसंद बने हुए हैं, जबकि भाजपा के सांसद अनिल बलूनी को 18 फीसदी लोग उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।