Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

युवा खिलाड़ियों को हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए

पुणे। भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका से दूसरे टी20 में हार के बाद कहा है कि युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा क्योंकि उनका भी ऑफ डे हो सकता है। युवा खिलाड़ियों अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल, शिवम मावी और राहुल त्रिपाठी का गुरूवार को ऑफ दिन रहा और भारत दूसरे मैच में 16 रन से हार गया जिससे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी। अर्शदीप ने दूसरे मैच में पांच नो बॉल फेंकी और टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतनी नो बॉल फेंकने वाले हामिश रदरफोर्ड के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जल्दी कई विकेट गंवाए लेकिन अक्षर पटेल (65) और सूर्यकुमार यादव (51) ने शानदार अर्धशतक बनाकर भारत की वापसी कराई लेकिन अंत में मेजबान टीम 16 रन से मैच हार गयी। द्रविड़ ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को इस हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने गुरूवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमें इन युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होगा। इस टीम में कई युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। हमें समझना होगा कि इस तरह के मैच हो सकते हैं।” कोच ने कहा, “युवा खिलाड़ी सुधार कर रहे हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मुश्किल मुकाबले हो सकते हैं और यह उनके लिए सीखने का अच्छा अनुभव है। उनके भी ऑफ डे हो सकते हैं और सभी को उनके साथ धैर्य और संयम रखने की सलाह दी जाती है।”