Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

द्रविड़ को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया जाना देश के क्रिकेट के लिए बेहतर कदम: श्रीधरन श्रीराम

नई दिल्ली| भारत के पूर्व क्रिकेटर और ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग स्टाफ के सदस्य श्रीधरन श्रीराम ने राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच बनने पर खुशी जताई है। साथ ही, उनको लगता है कि द्रविड़ को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया जाना देश के क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टीम को उनकी व्यवस्थित योजना और तैयारियों से बहुत फायदा होगा। श्रीराम, जो द्रविड़ के साथ खेल चुके हैं.
उन्होंने बताया, “द्रविड़ को कोच नियुक्त किया जाना भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है। भारत के पास जो प्रतिभा है, उसके लिए राहुल जैसे व्यक्ति को ही कोच बनाया जाना चाहिए था। यह एक कठिन रास्ता है और वह इसके मूल्य बेहतर तरीके से जानते हैं।
उन्होंने आगे कहा, “राहुल एक शांत और स्थिर माहौल लाने की कोशिश करेंगे, जिससे खेलने के लिए गर्व पैदा करेगा, क्योंकि वास्तव में उनका दिल भारत के लिए धकड़ता है। जिस तरह से उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया, वह टीम में इन मूल्यों को स्थापित करेगा। वह बहुत मेहनती हैं और टीम को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”