Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर किया क्लीन स्वीप

IND vs NZ, T20 Series 2021: भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर सीरीज क्लीन स्वीप कर ली. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 185 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी. भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करके सभी को चौंका दिया था. हालांकि ओस फैक्टर के बावजूद टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. जबकि हर्षल पटेल ने दो विकेट लिए.
भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में 69 रन बनाए. हालांकि ईशान किशन 29 रनों के निजी स्कोर पर मिचेल सैंटनर का शिकार हो गए. सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके. ऋषभ पंत केवल 4 रनों का योगदान दे सके. उसके बाद श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे. रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि 56 रनों के निजी स्कोर पर रोहित को ईश सोढ़ी ने आउट कर दिया. वेंकटेश अय्यर ने 20 और श्रेयस अय्यर ने 25 रनों का योगदान दिया. हर्षल पटेल ने 18 रन बनाए. दीपक चाहर ने महज 8 गेंदों में नाबाद 21 रनों की तूफानी पारी खेली.