Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए गये ब्रेंडन मैकुलम

ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए जाने के साथ उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती टीम की किस्मत को बदलना है, जिसने अपने पिछले 17 टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है। इंग्लैंड 2 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के रणनीतिक सलाहकार एंड्रयू स्ट्रॉस ने मैकुलम और नए कप्तान स्टोक्स के बीच तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया। ईसीबी के रणनीतिक सलाहकार एंड्रयू स्ट्रॉस ने आईसीसी के हवाले से कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैकुलम और बेन स्टोक्स के बीच तालमेल कैसे बैठेगा। टीम के लिए उनके बीच के संबंध जरूरी रहेंगे।
इसके साथ यह तथ्य जोड़ा जाएगा कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम भी अपने ब्लूप्रिंट को लागू करना चाहेंगे, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मैकुलम ने अपने कप्तानी कार्यकाल के दौरान कहा था कि, जब हमारे पास अच्छी मानसिकता और सबके प्रति सकारात्मक रवैया है तो हम सामने वाले के प्रति आक्रामकता दिखा सकते हैं। हम एक टीम के रूप में क्रीज पर उतरते हैं, तो हमे विपक्षी टीम को हराने के बारे में सोचना होगा।