Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द एक सप्ताह के विदेश दौरे पर रवाना

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शनिवार को जमैका और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइन्स (एसवीजी) के एक सप्ताह के दौरे पर रवाना हो गये। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की दोनों देशों की पहली राजकीय यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति 15 से 18 मई तक जमैका में रहेंगे। यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष जमैका के गवर्नर जनरल पैट्रिक एलन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। वह जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। जमैका और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। जमैका भी गिरमिटिया देशों में से एक है। यहां 70 हजार भारतीय प्रवासी बसते हैं। इस वर्ष भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। भारत और जमैका क्रमशः अपनी स्वतंत्रता की 75वीं और 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।