Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

मेडल जीतने पर पीवी सिंधु को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी ने दी बधाई

पीवी सिंधु ने रविवार को चीनी खिलाड़ी ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में हराकर टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. सिंधु ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और देश के लिए मेडल जीता. उनकी इस कामयाबी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम हस्तियों ने बधाई देकर उनके खेल की सराहना की है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, “पीवी सिंधु दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का एक नया पैमाना स्थापित किया है. भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी हार्दिक बधाई.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पीवी सिंधु के शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित हैं. उन्हें टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई. वह भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलंपियनों में से एक हैं.