Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिद्धपीठ कुंजापुरी के दर्शन किए

देहरादून, न्यूज़ आई। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली, कोरोना महामारी से निजात दिलाने और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया।
मंगलवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर पहुंचे। बाद में उन्होंने बडेडा गांव जाकर ग्रामीणों से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। कहा कि कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लें। इस मौके पर योगेश राणा, जिपं सदस्य दयाल सिंह रावत, अनिल भंडारी, जयपाल नेगी, विक्रम कैंतुरा, राजवीर भंडारी, हरेंद्र नेगी, किशोर रावत, पूरण पुंडीर, अजय धमांदा, बैशाख रमोला, भूपेंद्र सिंह, राकेश गुसाईं, मंगल सिंह मौजूद थे।