Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

अपनी पार्टी का सपा में विलय करने के लिए तैयार शिवपाल यादव

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी में सम्मानजनक स्वागत होता है तो वह अपनी पार्टी का सपा में विलय करने के लिए तैयार हैं। शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार रात अलीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि अगर सपा उन्हें पार्टी में शामिल करना चाहती है तो वह चाहते हैं कि न केवल खुद उन्हें, बल्कि उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी वही सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे सपा में थे तो पार्टी जमीन पर काम करती थी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं, जिन्होंने सपा से अलग होकर अपनी पार्टी की स्थापना कर ली। अखिलेश यादव ने कहा कि उनका शिवपाल सिंह यादव से कोई विवाद नहीं है और उन्हें पार्टी में सम्मानजनक स्थान मिलेगा।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है और महंगाई ने उनके जीवन को संकट में डाल दिया है।