Breaking News
  • सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश
  • सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन समारोह: गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, जवानों और छात्रों ने किया स्वागत
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बीजेपी ने चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर जताया भरोसा

देहरादून, न्यूज़ आई: बीजेपी ने चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर भरोसा जताकर दूसरी बार मैदान में उतारा है। 2017 विधानसभा चुनाव में सिटिंग विधायक तीरथ सिंह रावत का टिकट काटकर भाजपा ने सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल सीट से प्रत्याशी बनाया था। जिसमें सतपाल महाराज ने पार्टी के भरोसे पर खरा उतर कर बड़ी जीत दर्ज की थी। वही 2022 में फिर भाजपा ने हॉट सीट चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर सतपाल महाराज ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि चौबट्टाखाल सीट को दुबारा भारी बहुमत के साथ भाजपा की झोली में डालेंगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वेद प्रकाश वर्मा का कहना है कि हमें पूर्ण विश्वास था कि चौबट्टाखाल से दुबारा सतपाल महाराज को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। कहा कि उनको टिकट मिलते ही विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है और आज से ही सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जीत की तैयारी में जुट गए हैं।