Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

केदार रावत को प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों ने मनाया जश्न

उत्तरकाशी/देहरादून, न्यूज़ आई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से यमुनोत्री विधानसभा से केदार सिंह रावत को प्रत्याशी बनाए जाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिन्यालीसौड़ बाज़ार, पीपलमंडी, सूलीढांग, टैक्सी स्टैंड आदि स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी के नेतृत्व में आतिशबाजी व नारेबाज़ी करते हुए खुशी मनायी। इस मौके पर सुरेश रमोला, बिशन कोटवाल, खीमानंद बिजलवाण, दरमियान रावत, जगवीर असवाल, राजेंद्र पंवार, बलबीर नेगी, सचिन रमोला, कोमल राणा, कोमल चौहान आदि थे।