Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास किया

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महा संकल्प को साकार करना है। हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में एक नई पहचान प्राप्त कर रहा है।