Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मंत्री गणेश जोशी ने किसान मोर्चा के पाधिकारियोंं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

देहरादून, न्यूज़ आई: कृषि मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून में एक निजी फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने किसान मोर्चा के पाधिकारियोंं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उत्तराखंड में मिलेट्स के लिए धामी सरकार ने 73 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। मंत्री ने कहा मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने और इसके प्रचार प्रसार के लिए कृषि विभाग द्वारा 13 से 16 मई तक श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें चार दिनों में लाखों की संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। मंत्री ने कहा आज मिलेट्स (मंडवा) जिसे पहले पहले गरीबों की थाली का भोजन कहा जाता था। उसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।