Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

दिल्ली की तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफः दिनेश मोहनिया

देहरादून, न्यूज़ आई: आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिल्ली की तरह उत्तराखंड को लेकर भी गलतफहमी हो गई है। उन्होंने कहा कि डूबते जहाज के कप्तान हरीश रावत को आप पार्टी की लोकप्रियता से अब डर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और बीजेपी दोनों के कुशाषन से परेशान हो चुकी है। हरीश रावत को गलतफहमी है कि यहां तीसरा दल राजनीति में नहीं आ सकता लेकिन जनता को आप पार्टी के प्रति बढता लगाव और प्रेम इस बात का सबूत है कि जनता अब आप पार्टी की सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में आज कांग्रेस पार्टी का नाम लेने वाला कोई नहीं बचा है। वहां कांग्रेस शून्य पर सिमट चुकी है। दिल्ली की जनता ने 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस के भ्रष्ट शासन से मुक्ति पाने के लिए आप पार्टी की सरकार बनाई और आप पार्टी के कामों से जनता इतना ज्यादा खुश है कि अब दिल्ली में विधानसभा में कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं  है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत भूल गए हैं  और उन्हें शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि जनता अबकी बार काम के नाम पर वोट देने का मन बना चुकी है। अबकी बार जनता समस्याओं से निजात दिलाने वाली पार्टी को सत्ता में लाना चाहती है और आप पार्टी ही वो तीसरा और मजबूत विकल्प उत्तराखंड की जनता के पास है जिसकी दस्तक से कांग्रेस बीजेपी घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम राज्य के शहीदों के सपने पूरे करके दिखाएंगे इस प्रदेश को बीजेपी और कांग्रेस मुक्त कर प्रदेश का नवनिर्माण करेंगे।