Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीएम धामी का तंज

देहरादून, न्यूज़ आई । कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम शामिल न होने पर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में उन्होंने खुद अपना नाम न डलवाया हों, शायद वे चुनाव से दूर जा रहे हैं। वहीं बीजेपी के चुनावी तैयारियों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में 60 सीटें जीतकर आएंगी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है। उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में पीएम मोदी के नेतृत्व में काफी विकास कार्य किए है। बीजेपी का किसी से भी कोई मुकाबला नहीं है। इस बार का चुनाव काम और कारनामों के आधार पर होना है। चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक सभी रैलियों पर रोक लग दी है। इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीजेपी चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पूरा पालन करेंगी।