Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किएः वीके सिंह

देहरादून/अल्मोड़ा, न्यूज़ आई । केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री व पूर्व जनरल वीके सिंह रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 60 साल में जो नहीं हुआ वह मोदी के आठ साल के कार्यकाल में हो गया। आज पूरे विश्व में भारत देश की एक अलग पहचान है, जिससे हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है।
भाजपा के स्टार प्रचारक पूर्व जनरल वीके सिंह अल्मोड़ा मुख्यालय पहुँचे। उन्होंने यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम लिखे हैं। उत्तराखंड से विशेष लगाव प्रधानमंत्री मोदी को है। उन्होंने यहां चार धाम के सर्वांगीण विकास के साथ गांव-गांव तक विकास कार्य को पहुंचाया। रेल व सड़कों का गांव गांव तक विस्तार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की सफलता के लिए सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का हाथ होता है। आज विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी कोई है तो भाजपा है। अब आपको तय करना है अगर आप विकास चाहते हैं तो कमल के फूल पर बटन दबाकर उनके प्रत्याशियों को अधिक से अधिक जीताएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों पूरा देश सुरक्षित है। आज कोई भी सीमा पार से आतंकी हमारी सीमाओं में घुसने की हिम्मत नहीं कर रहा है। वीके सिंह ने कहा कि पूरी पार्टी संगठित है और संगठित होकर कार्य कर रही है। किसी प्रकार की पार्टी के अंदर नाराजगी नहीं है। पार्टी ने जो भी प्रत्याशी तय किया है सभी कार्यकर्ताओं के पीछे हैं और बहुमत से उत्तराखंड में भाजपा जीत कर सरकार बनाएगी। उन्होंने सभा से पूर्व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।