Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर साधा निशाना

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की एलन मस्क को लेकर की गई टिप्पणी और एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर देश में अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी को निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने एलन मस्क को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की है, उससे बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है। उनके मुताबिक, विदेशी कंपनियों और विदेशी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत साफ दिखाई देती है। कहा कि देश में किसी भी तरह का लाइसेंस लेने के लिए यहां निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा और सुरक्षा नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य है। सबसे पहले देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, इसके बाद ही अन्य व्यवस्थाओं पर विचार होना चाहिए। एसआईआर को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर धामी ने कहा कि राष्ट्रपति ने भी एक दिन पहले स्पष्ट किया था कि यदि किसी के पास तथ्य या सबूत हैं, तो उन्हें सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया सामान्य नियमों के तहत चल रही है, लेकिन कुछ लोग हर बार व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करते हैं। धामी ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। उन्होंने सीजेपी से जुड़े लोगों का जिक्र करते हुए भी आरोप लगाया कि ये सभी किसी न किसी तरह विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं।

Leave a Reply