Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए किया तर्पण

देहरादून, न्यूज़ आई : पितृ पक्ष के अंतिम दिवस, पितृ विसर्जन अमावस्या की पावन तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए तर्पण किया। उन्होंने कहा हमारे पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के आधार हैं। उनके प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रार्थना है कि उनका स्नेह, पुण्य और आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।

Leave a Reply