Breaking News
  • जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित
  • राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जारी किए दिशा-निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक
  • मुख्य सचिव की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में वीवीआईपी दर्शनों को अवॉइड करने हेतु भेजा गया पत्र

दर्दनाक हादसाः सूखीढांग-डांडामीनार मैक्स दुर्घटना में 14 की मौत

चंपावत/देहरादून, न्यूज़ आई । प्रदेश में सोमवार देर रात टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स के दुर्घटना ग्रस्त होने से इसमें सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे-संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।
सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है
हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची चल्थी पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर किया। बताया गया है कि गम्भीर रूप से घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है।
हादसे में मरने वाले लोगों के नाम लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ककनाई, केदार सिंह पुत्र दान सिंह आयु 62 वर्ष निवासी ककनई, ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ककनई, उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 48 निवासी ककनई, हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ककनई, पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी, भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 45 वर्ष, पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ककनई, बसंती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी चंपावत, श्यामलाल पुत्र धनीराम उम्र 50 वर्ष निवासी डांडा, विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम उम्र 48 वर्ष निवासी डांडा, हीरा सिंह पुत्र उमेश सिंह आयु 15 वर्ष निवासी डांडा, देवांशी पुत्री बसंती देवी उम्र 4 वर्ष निवासी चंपावत और नीलावती पत्नी कुंवर सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी चोरगलिया हैं।