Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भारतीय टीम को लगा दोहरा झटका

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कल यानी 24 फरवरी से लखनऊ में हो रहा है. श्रीलंका के खिलाफ इस टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बुरी खबर सामने आई है. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर बाहर हो गया है. टीम इंडिया के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा झटका है. बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के मैच 24 फरवरी, 26 फरवरी और 27 फरवरी को खेले जाएंगे. भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज का तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से सफाया किया था. अब टीम इंडिया श्रीलंका का भी टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करना चाहती है. दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। 29 वर्षीय चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में गेंदबाजी करते समय चोट लग गई थी, जबकि सूर्यकुमार के हाथ में हल्का फ्रैक्चर हो गया है। दोनों अब बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे।