Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया डिजिटल सदस्यता के लिए अभियान तेज

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता के लिए अभियान तेज कर दिया है। इस दिशा में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून में ऑब्जर्वर भेजे गए हैं। ये लोग राज्य में डिजिटल सदस्यता को लेकर पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव से पहले सदस्यता अभियान को तेज करवाया जा रहा है। उधर, प्रदेश में मतदान के बाद अभियान में तेजी लाई जा रही है।
उत्तराखंड कांग्रेस में सदस्यता अभियान को अब डिजिटल रूप में करने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश संगठन को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कांग्रेस मेंबरशिप नाम से डिजिटल रूप से भी सदस्यता ली जा सकेगी। हालांकि, जिन जिलों में कनेक्टिविटी की प्रॉब्लम है, वहां पर ऑफलाइन सदस्यता को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन बाकी जिलों में डिजिटल रूप से सदस्यता को आगे बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दिल्ली से आए ऑब्जर्वर्स ने सदस्यता अभियान पर बात की है और अब डिजिटल रूप से भी पार्टी खुद को मजबूत कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान को चलाया जा रहा है। एआईसीसी ने भी उत्तराखंड में जिस तरह से अभियान को आगे बढ़ाया है, उसकी तारीफ की है। अब तक 5,00,000 लोगों को सदस्यता दिलवाई जा चुकी है। अब लोग डिजिटल रूप से भी सदस्यता ले सकेंगे। इसमें ध्यान इस बात का दिया जा रहा है कि किसी भी तरह की आंकड़ों में गड़बड़ी न हो।