Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

यूपी में उत्तराखण्ड भाजपा से स्टार प्रचारको की लंबी लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मतगणना से पहले जहां भाजपा के भीतर कलह राजनीतिक गलियारों में सुर्खिया बन रही है। तो वहीं कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर गुटबाजी जारी है। उत्तरप्रदेश चुनाव में प्रचार के लिए उत्तराखण्ड भाजपा से स्टार प्रचारको की लंबी लिस्ट है तो वहीं उत्तराखण्ड कांग्रेस से यूपी चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर हरीश रावत का ही नाम अभी तक सामने आया है। हालांकि अभी तक उनका कार्यक्रम स्पष्ट नहीं हुआ है। और इसे भी लेकर चर्चा है कि उत्तराखंड कांग्रेस के और कौन से नेता यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। उत्तराखंड में चुनाव संपन्न हो चुके हैं, तब उत्तराखंड के नेता यूपी चुनाव प्रचार के अखाड़े में उतरने के लिए तैयार हैं। एक तरफ, भाजपा ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से अपने 70 नेताओं की लिस्ट तैयार की है, तो कांग्रेस की तरफ से फ़िलहाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ही यूपी में उत्तराखंडी चेहरे के तौर पर प्रचार करने जा रहे हैं।