Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

कॉंग्रेस नेताओं में सेना का अपमान करने की लगी रहती है होड: कौशिक

देहरादून, न्यूज़ आई:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कॉंग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थानों का अपमान करने की होड लगी रहती है | पूर्व सीएम हरीश रावत का ट्वीट के साथ जारी विडियो भी इसी परंपरा का हिस्सा है | मदन कौशिक ने बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कॉंग्रेस पर आरोप लगाया कि राजनैतिक विद्धेष के चलते ही उनके शीर्षस्थ नेता ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी विडियो जारी किया है | बिना किसी पुख्ता प्रमाण और जांच के इतने वरिष्ठ नेता का सैनिकों के मतदान को लेकर चुनाव की गोपनीय प्रक्रिया का विडियो वायरल करना भारतीय सेना का अपमान है, जो साबित करता है कि कल तक दिवंगत जनरल विपिन रावत के कटआउट लगाकर प्रचार करना, कॉंग्रेस पार्टी का वीर जवानों के प्रति सम्मान का ढकोसला मात्र था. उन्होने कहा कि जैसे जैसे सभी विधानसभा बूथों से जमीनी हकीकत सामने आ रही है वैसे वैसे भाजपा की सत्ता में वापिसी तय हो गयी है | अब चूंकि कॉंग्रेस को भी इसका बखूबी अंदाज़ा हो गया है, इसलिए वह हमेशा की तरह ईवीएम में छेड़छाड़ व डाकपत्रों में धांधली को लेकर बगैर सिर पैर के आरोप लगाकर अभी से हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की तैयारी कर रही है | पार्टी में भीतरघात को लेकर पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सभी बाते पार्टी संगठन के संज्ञान में है और सही समय पर उचित कार्यवाही की जाएगी |