Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भारत ने यूक्रेन में तेजी से बदलते घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की

नयी दिल्ली। भारत यूक्रेन में तेजी से बदलते घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखे हुए है तथा वहां मौजूद भारतीयों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम का विस्तार किया गया है और यहां चौबीसों घंटे सेवाएं चालू हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा रूस के डोनबास क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान की मंजूरी दिए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने तत्काल तनाव को कम करने तथा स्थिति से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए निरंतर और केंद्रित कूटनीति पर जोर देने का आह्वान किया है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक को संबोधित करते हुए जारी घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि यदि स्थिति को संभाला नहीं गया, तो क्षेत्र की शांति और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों सहित 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक सीमावर्ती क्षेत्रों सहित यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं। भारत आवश्यकतानुसार भारतीय छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान कर रहा है।