Breaking News
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया
  • देहरादून नंदा की चौकी एप्रोच रोड धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन इंजीनियर सस्पेंड
  • नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामला, हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी बैन, ठेकेदार पर भी एक्शन
  • मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी बोले – आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगे

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून में आज सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान  ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से संवाद से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को बहुत सारी जिम्मेदारी मिलेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगे। कोई उद्यमी, डॉक्टर, किसान, शिक्षक बना कर देश के निर्माण में योगदान देगा। देश के जेन जी हैं, मेरे घर में एक अल्फा है एक जेन जी है। परिवहन की व्यवस्था, स्वच्छता में किस तरह से सुधार कर सकते हैं। कहा कि बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो उसके लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं। जो बच्चों को अच्छे संस्कार व गाइडेंस नहीं दे पा रहे हैं। विवेकानंद ने शिकागो में भाषण दिया तो हर कोई देश की संस्कृति को जानने लगा। कहा हमारे यहां जब पूजा पाठ होती है हम उससे पहले संकल्प लेते हैं। वहीं संकल्प सिद्धि का कारण बनता है। युवाओं को भी जीवन में संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। चाहे किसी भी क्षेत्र में जाना है, उसमें विकल्प नहीं लाना है। विकल्प से लक्ष्य दूर हो जाता है और हम लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसके लिए मिशन बना कर आगे बढ़ना है। युवा आने वाले समय में राज्य व देश का नाम ऊंचा करेंगे। युवा- हमारे मोहल्ले में शराब की दुकान है। ऐसे में नशा कैसे रुकेगा? नशा की लत लग रही है ड्रग्स माफिया है। स्कूल के आसपास भी नशा बिकता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

Leave a Reply