Breaking News
  • राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • प्रदेश में पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद जारी हुआ नया मतदान प्रतिशत
  • वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश
  • केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों के रात्रि विश्राम पर लगाया प्रतिबंध, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
  • एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखने की बात कही। वहीं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। जिसमें डोभाल ने कहा कि भारत सरकार से यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन के लिये पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मोबाइल नम्बर 7579278144) और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (मोबाईल नम्बर 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बताया गया कि जारी किये गए टोल फ्री नम्बर 112 पर  अभी तक यूक्रेन में निवासरत 95 लोगों के परिजनों ने संपर्क स्थापित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत लोगों के कुछ परिजनों से भी फोन पर बात की है। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कहा कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, एडीजी संजय गुन्ज्याल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।