Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज

नई दिल्ली. आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की हैं. पहले दिन की कमाई को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड में आलिया की ये फिल्म धमाल मचाने वाली है. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने पहले दिन करोड़ों में कमाई की है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट की इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 9.50-10 करोड़ के आस-पास का रहा है. पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्मों और उनके पहले दिन के कलेक्शन के देखें तो ये अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है.