Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट किया: हरीश रावत

देहरादून, न्यूज़ आई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा का ध्रुवीकरण का दांव फेल हो गया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट किया है। जनता भाजपा के झूठ और जुमलों से ऊब चुकी है इसलिए उसने बदलाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है।
हरीश रावत का कहना है कि भाजपा का धार्मिक मुद्दों पर जनता को बांटने और ध्रुवीकरण का प्रयास इस बार फेल साबित हुआ है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के एक इंटरव्यू का हवाला देकर कहा कि भाजपा ने इस चुनाव के शुरुआती दौर में ध्रुवीकरण के मुद्दे पर धार देने का प्रयास किया था, लेकिन उसका यह दांव इस बार नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब जनता के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है यही कारण है कि उनके द्वारा इधर-उधर की तमाम बातें की जा रही है। हरीश रावत का कहना है कि अब भाजपा का सच देश की जनता जान चुकी है। उन्होंने उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसानों से लेकर युवा बेरोजगार और व्यापारी से लेकर छोटे दुकानदार तक सब परेशान हैं। यही कारण है कि अब जनता ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 10 मार्च को कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने का गंभीर प्रयास करने चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार को अभी तक यह भी मालूम नहीं है कि यूक्रेन में उत्तराखंड के कितने लोग फंसे हैं यह चिंताजनक है।