Breaking News
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम
  • सेवा पखवाड़ा के जनसेवा शिविरों में प्रदेशभर में 2,366 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित, शासन पहुंचा गांव-गांव
  • सीएम धामी ने उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात की
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना से संबंधित पत्र सौंपा
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री

थराली आपदा : जनप्रतिनिधियों से भी सीएम धामी ने ली जानकारी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के जनप्रतिनिधियों से फोन पर वार्ता कर बादल फटने से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आपदा पर गहरा दुःख जताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है। इसके साथ उन्होंने स्थानीय विधायक से वार्ता कर उनसे मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का भौतिक निरीक्षण करने की अपेक्षी की है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मिडिया के जरिए बताया की  जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी है. स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और खुद स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं
ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। चमोली जनपद के थराली में आई आपदा में जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी  ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली।