Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु गठित समन्वय समिति की ली बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन हेतु मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक ली। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन तथा रोजगार सृजन के उद्देश्य से ‘उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ माह दिसम्बर 2023 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।  इसके लिए समस्त सम्बंधित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ मिशन मोड पर कार्य करना होगा।
बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय,  विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए पी अंशुमान, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री पराग गुप्ता (सेवानिवृत आईएएस ), श्रीमती सौजन्या, सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी व मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।