Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण, 141 पीएम श्री स्कूलों की दी सौगात

देहरादून, न्यूज़ आई : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज मंगलवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई शिक्षा नीति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं, उन्होंने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 142 पीएम-श्री स्कूल व तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास किया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना और उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया प्रदेश में पहले से 11 जिलों में आवासीय छात्रावास चल रहे हैं। सीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री, एनडीए, आईएमए कैडेट पुरस्कार योजना के तहत प्रदेश से इस वर्ष चयनित कुल 77 कैडेट्स को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।