Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की

 दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई : पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्र द्वारा एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उत्तराखंड में चुनाव परिणाम आने से पहले बीजेपी सियासी गुणा भाग करने में जुट गई है. इसी क्रम में आज दिल्ली में पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और राजनीतिक हालातों पर चर्चा की.  उत्तराखंड में आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. ऐसे में बीजेपी आलाकमान प्रदेश में सरकार बनाने के तमाम सियासी गुणा भाग में जुटा है. साथ ही प्रदेश से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली दरबार में हाजिरी जारी है. इसी क्रम में आज हरिद्वार से सासंद पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात और मौजूद राजनीतिक हालातों पर चर्चा की.