Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया, देहरादून चैप्टर की हुई बैठक

देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे ।  पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया, देहरादून चैप्टर, हुडको और सोशयिल डेवलपमेंट कम्यूनिटि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हुडको के उत्तराखंड रीजनल कार्यालय में उत्तराखंड में शहरी विकास के मुद्दों विशेषकर साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छ ता सर्वेक्षण 2022 को लेकर विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने विचारों को साझा किया। हुडको के उत्तराखंड के रीजनल अधिकारी संजय भार्गव ने सभी लोगों का स्वागत किया और हुडको राज्य मे शहरी विकास में कैसे भागीदारी निभा रहा है, उन्होंने भविष्य मे राज्य मे कैसे हुडको सुनियोजित तरीके से अपनी योजनायें चलायेगा इसके बारे मे सभी को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।  एसडीसीएफ के संस्थापक अनूप नौटियाल ने उत्तराखंड के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिकाओं के कार्य विवरण के बारे मे आंकडो सहित सभी को जानकारी उपलब्ध करायी और कहा कि उत्तराखंड मे शहरी विकास मे अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है, उन्होने स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे मे भी जानकारी दी और उसके विभिन्न सेक्टर की आंकड़ो सहित बताया।  आशीष गर्ग, संस्थापक ईको ग्रुप ने अपनी संस्था द्वारा पर्यावरण और शहरी विकास के कार्यों पर प्रकाश डाला, उनकी संस्दा द्वारा प्लास्टिक वेस्ट से बनाये जाने वाली ईको ब्रिक्स की सभी ने प्रशंसा की।