Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

सीएम धामी ने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके सांई लोक देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की है। साथ ही राजनीतिक विषयों और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई। सीएम धामी ने कहा कि भले ही उनके बाद वह सीएम पद पर आए हैं लेकिन तीरथ सिंह रावत का मार्गदर्शन विद्यार्थी परिषद के समय सें उन्हें मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मुलाकात में चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई है। भितरघात की शिकायतों पर सीएम ने कहा कि सभी लोगों से कहा गया है कि वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें। वहीं, इस मुलाकात के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उनका एक परिवार है। वह स्वयं सीएम से मिलने जाने वाले थे लेकिन उससे पूर्व ही सीएम ही उनके घर पर मुलाकात करने आए