Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सैनिक बहुल उत्तराखंड से रक्षा मंत्री बनाकर पीएम मोदी ने उत्तराखंड का बढ़ाया मान: अजय भट्ट

देहरादून, न्यूज़ आई। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का हर्रावाला, भानियावाला, रानीपोखरी, ऋषिकेश, श्यामपुर सहित कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत हुआ जन आर्शीवाद यात्रा के तहत डोईवाला पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
भानियावाला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि पहले एक कील भी बाहर से मंगानी पड़ती थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जल, थल और वायु से जुड़े सभी रक्षा उपकरण देश में ही बनाएं जा रहे हैं। एक हजार करोड़ का सामान भारत निर्यात कर चुका है। जिससे अब भारत निर्यातक देशों की सूची में शामिल हो चुका है। इशारों में कहा कि कुछ लोग प्रदेश में कई चीजें माफ करने की बात कर रहे हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि किसी भी माहामारी में रोग से कम और भूख से लोग अधिक मरते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने अस्सी करोड़ लोगों को राशन देकर एक भी व्यक्ति को माहामारी में भूख से नहीं मरने दिया। एक करोड़ और गैस कनेक्शन लोगों को दिए जा रहे हैं। इसलिए भाजपा को पिछले बार के मुकाबले और अधिक वोटों से जीताना है।
पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अजय भट्ट के केंद्रीय मंत्री बनने से डिफेंस, पर्यटन आदि के जो मसले हैं। उन्हे हल करने में अब आसानी रहेगी।उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल उत्तराखंड से रक्षा मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के संकल्प से भाजपा और आगे बढेगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, भरतराम कोठारी, करन बोरा, पुष्कर काला, आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर ऋषिकेश और श्यामपुर में मेयर अनीता ममगाईं, दिनेश सती,गणेश रावत,कृष्ण कुमार सिंघल,सुदेश कंडवाल,राजेश जुगलान आदि की अगवाई में जन आशिर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया।