Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मेकर्स ने की मुलाकात

 दिल्ली : कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती हालिया रिलीज फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अतुल श्रीवास्तव, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर और पुनीत इस्सर जैसे मंझे हुए सितारों से सजी इस फिल्म को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस फिल्म की सराहना कर रहा है। इस बीच इस फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, निर्माता अभिषेक अग्रवाल और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने फिल्म की टीम से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि इस फिल्म की तारीफ भी की। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,  हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस मुलाकात को और खास बनाते हैं उनके शब्द, जो उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए बोले। इस फिल्म को प्रड्यूस करके हमें गर्व महसूस हो रहा है। धन्यवाद मोदी जी।