Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

कांग्रेस की हार के पीछे कहीं न कहीं रणनीतिक चूकः हरीश रावत

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने माना की कांग्रेस की हार के पीछे कहीं न कहीं रणनीतिक चूक हैं। दिल्ली में एआईसीसी की बैठक में रवाना होने से पहले रावत ने हाईकमान से मुलाकात में अपनी हिचक का भी इजहार किया। रावत ने कहा कि मैं बैठक में भाग लेने जा रहा हूं।
लेकिन दिल्ली की ओर जाने की कल्पना मात्र से मेरे पांव मन-मन भर भारी हो रहे हैं। भला कैसे मैं सोनिया गांधी की चेहरे की तरफ देखूंगा? रावत ने आगे कहा कि उनका मुझ पर काफी विश्वास था। उनके साथ देश के शीर्षस्थ सभी कांग्रेसजनों का बहुत बड़ा विश्वास था। हर कोई कहता था कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार ले आओगे न? रावत ने कहा हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि कहीं तो मेरी कुछ कमियां रही होंगी, जिससे मैं इतने बड़े विश्वास को कायम नहीं रख पाया। रावत ने यह भी स्वीकार किया कि  राजनीति में एक स्तर तक पहुंचने के बाद व्यक्ति को व्यक्तिगत भावनाओं को अलग रखना होता है। रावत ने कहा कि कांग्रेस कहीं न कहीं पर रणनीतिक चूक का शिकार हो रही है।