Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने फिल्म हीरोपंती 2 की डबिंग शुरू की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 की डबिंग शुरू कर दी है। तारा सुतारिया अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। तारा सुतारिया ने अपनी फिल्म हीरोपंती 2 की डबिंग को शुरू कर दिया है। इस फिल्म की डबिंग शुरू होने की जानकारी को तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझ कर दी है। इस तस्वीर में उन्होंने फिल्म की डबिंग की झलक को साझा किया है,
गौरतलब है कि फिल्म हीरोपंती 2 में तारा सुतारिया अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।