Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और पर्यवेक्षक अविनाश पांडे पर कसा तंज

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद हरीश रावत ने दिल्ली से हार की समीक्षा करने उत्तराखंड आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और पर्यवेक्षक अविनाश पांडे को नाड़ी वैद्य बताया है। हरीश रावत ने कहा है कि हमारे नाड़ी वैद्य हार को लेकर सबसे बात कर रहे हैं और कांग्रेस को हार क्यों मिली, वो भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
चुनाव से पहले टिकट बंटवार के समय अविनाश पांडे को स्क्रीनिंग कमेटी का हेड बनाया गया था और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की भी अहम भूमिका रही। ऐसे में अविनाश पांडे ने सभी कांग्रेस प्रत्याशियों का इंटरव्यू भी लिया था। इसलिए हरीश रावत ने अविनाश पांडे और देवेंद्र यादव को नाड़ी वैद्य बताया है, क्योंकि कांग्रेस को हार के कारणों की उनको ज्यादा जानकारी है। कुल मिलाकर हरीश रावत ने कांग्रेस की हार का पूरा ठीकरा अविनाश पांडे और देवेंद्र यादव के सिर मढ़ने का काम किया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पर मानमानी का आरोप लगा। इसलिए कई प्रत्याशी टिकट नहीं मिलने से बागी हो गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा उदाहरण नैनीताल से सरिता आर्य और यमुनोत्री से संजय डोभाल हैं। सरिता आर्य को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली और उनको नैनीताल से बड़ी जीत मिली। यमुनोत्री से संजय डोभाल को भी कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, संजय डोभाल ने निर्दलीय ही चुनाव जीत गए। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कां