Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आपस में लड़ रहे कांग्रेसी नेता: चौहान

देहरादून, न्यूज़ आई । भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर कॉंग्रेस में मची सिर फुटौवल से एक मर्तबा पुनः स्पष्ट हो गया कि जनता का उन्हें सबक सिखाने का चुनावी निर्णय सही था”।
चौहान ने कॉंग्रेस पर व्यंग कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार का गठन और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो गया लेकिन कॉंग्रेस पार्टी अभी भी चुनावी मोड से बाहर नहीं आ पायी है। बस अंतर इतना है कि पहले कांग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी पार्टियों से लड़ रहे थे अब नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पद को नाम चयन में की जा रही देरी स्पष्ट करता है कि जिम्मेदार दायित्वों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी का रवैया गैरजिम्मेदाराना ही रहता है। देवभूमि के बुद्धिमान मतदाताओं को कॉंग्रेस पार्टी और उनकी सुविधावादी सोच का बखूबी अंदाज़ा है तभी लगातार दूसरी बार उन्हे शर्मनाक पराजय का मुंह दिखाया। कॉंग्रेस पार्टी के अंदर के असमंजस और घमासान ने  जाहिर कर दिया है कि चुनाव में जनता का निर्णय एकदम सही था वहीं दूसरी और एक बार फिर सामने आ गया कि कॉंग्रेस पार्टी और उनके नेता कभी भी सुधरने वाले नहीं हैं।