Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने राज्य सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा

देहरादून, न्यूज़ आई । पहली बार सदन पहुंचीं कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने पहले दिन से ही धुआंधार बैटिंग शुरू कर दी है। विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने राज्य सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने महंगाई का अनोखे अंदाज में विरोध किया। राज्यपाल का अभिभाषण जैसे ही खत्म हुआ वह अपना दुपट्टा फैलाए सदन के बाहर निकली, इस पर महंगाई को लेकर भाजपा विरोधी नारे लिखे थे। अनुपमा रावत सदन से बाहर निकलकर पूरी तरह से फॉर्म में नजर आईं और भाजपा सरकार को महंगाई पर जमकर खरी-खोटी सुनाई।
अनुपमा रावत का विरोध का यह अंदाज कहीं ना कहीं हरीश रावत की याद दिलाता है और जिस तरह से वह बेबाक होकर सरकार को घेरने का काम कर रही हैं, इससे पता लगता है कि हरीश रावत की विरासत को कहीं ना कहीं अनुपमा रावत बेहद आगे लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद थी कि राज्यपाल के अभिभाषण में महंगाई को रोकने के लिए सरकार को सख्त दिशा निर्देश दिए जाएंगे, लेकिन अभिभाषण में ऐसा कुछ नहीं था। अनुपमा रावत ने कहा कि उनको लग रहा था कि वो उनको इस दुपट्टे को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन उनको ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि महंगाई से महिलाओं के हाल बुरे हैं। गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार के पार हो गई है। महिलाओं को दोबारा लकड़ियों के चूल्हे का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। लगातार बढ़ रही इस महंगाई से आम जनता परेशान है।