Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने स्पीकर से की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई । बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अजेंद्र अजय ने विधानसभा अध्यक्ष को चुनरी ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर शुभकामनाए दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी 6 मई से प्रारंभ होने वाली केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों के संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष से वार्ता की। मंदिर समिति अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल नहीं पाई था। इस लिहाज से राज्य सरकार से लेकर प्रशासनिक अमला चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।